back to top

राजनांदगांव : पूर्णिमा स्नान के लिये मोहारा नदी में आवश्यक व्यवस्था करने महापौर ने दिये निर्देश…


गोबर से बने दिये का दीप दान करने नागरिकों से की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 16 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी मेें प्रातः स्नान के लिये आवश्यक व्यवस्था करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किये। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि धार्मिक भावना व शुद्धता का प्रतीक गोबर से बने दिये से नदी में दीप दान करे।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास मेला का आयोजन किया जाता है, साथ ही इसी दिन प्रातः लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है। उन्हांेने मोहारा नदी के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किये ताकि पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा प्रति वर्षानुसार मोहारा मेला स्थल में साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था के साथ साथ पेयजल हेतु नल खडा करने तथा नदी की ओर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये।

महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकोें से अपील करते हुये कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकालीन नदी के पास पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है, उन्होंने कहा कि दीप दान गोबर से बने दीये से करे क्योकि गोबर धार्मिक कार्यो के साथ साथ शुद्धता का प्रतिक है और यह नदी में मछली के चारा के रूप में भी उपयोग होगा, जिससे नदी में गंदगी नहीं होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page