back to top

राजनांदगांव : कोरोना टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने आयुक्त ने लगायी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी…

राजनांदगांव 17 नवम्बर। कोरोना को मात देने शत प्रतिशत टीकाकरण के लिये 18 नवम्बर 2021 गुरूवार को जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत कोविड-19 संक्रमण के तीसरी लहर के आशंका को देखते हुये कोरोना के रोकथाम व बचाव हेतु निगम सीमाक्षेत्र के वार्ड में निवासरत लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित किये जाने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।

Advertisements

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कोरोना टीकाकरण कराये जाने वार्डवासियों को प्रेरित करने नोडल अधिकारी उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह को एवं सहायक नोडल अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर व प्र.स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव को बनाया गया है। जिसमें पर्यवेक्षण हेतु उप अभियंताओं की ड्यूटी लगायी गयी हैै तथा सहायक राजस्व निरीक्षक व वार्ड प्रभारियों को अपने अपने प्रभारित वार्ड में वार्डवासियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने का दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा समस्त सामुदायिक संगठनों को अपने अपने क्षेत्र में स्व सहायता समूह के माध्य से डोर टू डोर वार्डवासियों से सम्पर्क कर टीकाकरण के लिये प्रेरित करने कहा गया है। सभी अधिकारी कर्मचारी प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक सौपे गये कार्यो का निर्वाहन करेंगे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचने एवं तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुये 18 नवम्बर गुरूवार को कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड के नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में टीका लगाया जायेगा। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से अपील करते हुये कहा है कि जिन लोगांे ने कोरोना का टीका नही लगाया है वे टीका लगवाकर टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाये एवं शत प्रतिशत टीकाकरण कर कोरोना को दूर भगाये।

Advertisements

You cannot copy content of this page