
राजनांदगांव – सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु -गुरुनानक देव का 552 वां प्रकाशोत्सव पर्व की पूर्व संध्या पर पंज प्यारो की अगुवाई मे भव्य शोभायात्रा राजनांदगांव शहर मे निकाली गई । इस अवसर पर सिख समुदाय के लोग गुरु ग्रंथ साहिब का अरदास सहित शबद कीर्तन और गुरुवाणी का गायन करते हुए चल रहे थे ।प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुव्दारा को भव्य रोशनी से सजाया गया था । इस मौके पर सिक्ख समाज के लोगो ने श्री गुरुनानक देव के मानवता का संदेश जन जन तक पहुचाया ।
राजनांदगांव शहर के गुरुसिंग सभा व्दारा श्री गुरुनानक देव की 552 वां जयंती प्रकाश पर्व के पूर्व संध्या पर शहर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।पंज प्यारो की अगुवाई मे निकली शोभायात्रा मे सिक्ख समुदाय के लोगगुरु ग्रंथ साहिब का अरदास सहित शबद कीर्तन और गुरुवाणी का गायन करते हुए चल रहे थे । शोभायात्रा का शुभारंभ पुराना अस्पताल स्थित गुरुद्वारा से शुरु होकर शहर के विभीन्न मार्गो चौक चौराहो का भ्रमण करते हुए वापस गुरुव्दारा पहुचकर समाप्त हुई । इससे पूर्व गुरुवाणी का आयोजन समाज के संतों द्वारा किया गया।

इस आवसर पर गूरुसिंग सभा के सदस्य त्रिलोचन बग्गा ने बताया कि बीते दो वर्षो से कोरोना संक्रमण के चलते प्रभात फेरी और शोभायात्रा को स्थगित किया गया था इसी तरह आम लंगर का आयोजन को भी स्थगित किया गया था । इस वर्ष कोरोना संक्रमण मे आई कमी के चलते शहर मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई और गुरुनानक देव के मानवता का संदेश जन जन पहुचाया गया
प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा के लिए भव्य रथ तैयार किया गया था इस भव्य रथ मे गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित किये हुए थे । शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।इससे पूर्व समाज के लोगो ने प्रभात फेरी निकालकर गुरु नानक देव के संदेश को जन जन तक पहुचाये । इस आवसर पर गुरुव्दारा को भव्य रोशनी से सजाया गया था ।इस अवसर पर समाज के लोगो ने गुरुव्दारा पहुचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और सुख समृध्दि की कामना की ।प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु ग्रंथ साहिब का विशेष दीवान सजाया गया था ।









































