back to top

राजनांदगांव : नया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा ,मासूम की दबकर मौत…

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ कंवर परिवार में नए ट्रैक्टर खरीदने की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब उसमें दबकर एक मासूम की मौत हो गई मोहरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम ढारा के आगे पुल के पास दोपहर 3:00 बजे एक नया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार परिवार के एक मासूम की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पवन कुमार वर्मा 45 वर्ष निवासी ग्राम भोथली ने बताया कि वह अपने दोस्त पूनमचंद वर्मा के साथ डोंगरगढ़ आया था इसी दौरान शाम 4:00 बजे उसे सूचना मिली कि गांव के ही जयकुमार कंवर पिता कनस कंवर 33 वर्ष नया ट्रैक्टर खरीदकर चलाते हुए गांव आ रहा था। तभी ट्रैक्टर ग्राम ढारा के आगे पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में जयकुमार कंवर के साथ उसकी पत्नी श्रीमती कविता कंवर अपने दोनों बेटे कविरंजन कंवर 7 वर्ष और रुपेश कंवर 3 वर्ष के साथ बैठे थे हादसे में चारों नीचे गिर गया और बड़े बेटे कविरंजन ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया ।

उसे तत्काल डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया । प्रार्थी ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे दोनों अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सिर में गंभीर चोट लगने से कविरंजन की मौत हो गई । प्रार्थी ने चालक आरोपी पिता पर ट्रैक्टर को लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से चलाने का आरोप लगाते हुए दुर्घटना करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page