राजनांदगांव : वनांचल में बाघ की दहाड़ :दहशत का माहौल…

राजनांदगांव – उप वन मंडल अंतर्गत आने वाले वनांचल में जंगली जानवरों को देखने से दहशत का माहौल बना हुआ है। करवारी पहाड़ी, चांदमारी पहाड़ी, द्वारा बांध के आसपास जंगलो जानवरों की आवाजाही बनी हुई है। कई स्थानों पर बाघ के पैरों ग्रामीणों ने किया निशान देखने का दाव

वनांचल में बाघ की चहलकदमी के बाद के बाद भी वन अधिकारी हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं । हालांकि विभागीय स्तर पर बाघ की पुष्टि नहीं हुई है किंतु ढारा, शिवपुरी, तोतलभर्री कन्हारगांव देवकट्टा कलकसा का साथ से लगे क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है ।माह भर पूर्व भी बरनाला नाले के पास बाग देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बना था। लोगों का कहना है कि उक्त बाघ महाराष्ट्र से भटकते हुए बोरतलाओ के आसपास जंगलों से होते हुए डोंगरगढ़ वन मंडल की तरफ बढ़ रहा है ।शहर से लगी चांदमारी पहाड़ी में भी बाघ देखने की चर्चा है मछुआरों ने बाघ की दहाड़ सुनने का दावा किया है बाकी मौजूदगी की खबर लगातार सामने आने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी खानापूर्ति करने में लगे हैं ।