back to top

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जालबांधा पुलिस ने की कार्यवाही…

राजनांदगांव – अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के विरूद्व जालबांधा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2400/ रू. को जप्त कर आरोपी को ज्युडिश्यल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी उप निरीक्षक पवन पटवा के नेतृत्व में पुलिस चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी रामखिलावन कोसरे पिता दशरथ कोसरे उम्र 28 साल साकिन जालबांधा को रंगे पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे 30 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5400 -एम.एल. किमती 2400/रू को जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्व 34 (2) आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिश्यल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे प्र.आर.917 आशुतोष सिंह, प्र.आर.412 रामदयाल सेन, आरक्षक 394 संदीप वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page