back to top

राजनांदगांव : धान चोरी करने वाले व् चोरी का माल खरीदने वाले व्यवसायी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, 5 जनवरी। खेत में रखे किसान के 23 कट्टा धान को आरोपी द्वारा पार्टी के खर्च की नियत से गायब कर दिया गया। पुलिस ने चोर सहित उन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी का धान खरीदे थे। पुलिस ने भादवि की धारा 379, 411, 34 का अपराध दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements

ठेलकाडिह थाना क्षेत्र के पीड़ित वीरेंद्र नागवंशी पिता परसराम नागवंशी 48 वर्ष शांति नगर भिलाई थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग 4 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया के ग्राम देवडोंगर में उसके 7 एकड़ जमीन है जिसमें धान फसल काटने के बाद मिंजाई कराकर खेत में ही खाद बोरी में 84 कट्ठा में धान भरकर झिल्ली से ढक कर रख दिया था। 23 कट्टा को 31 दिसंबर व 1 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था ।ठेलकाडिह द्वारा अज्ञात चोरी की पतासाजी हेतु तंत्र सक्रिय किए गए।

संदेह के आधार पर आरोपी मुकेश कुमार ध्रुवे पिता विजय कुमार ध्रुवे (25 वर्ष), सहदेव मण्डावी पिता कलाराम मण्डावी (27 वर्ष), योगराज मण्डावी पिता कलाराम मण्डावी
(20 वर्ष), रूपेश नेताम पिता हीरालाल नेताम (20 वर्ष). सभी निवासी ग्राम देवडोंगर थाना ठेलकाडीह को तलब कर पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार कर चोरी किये गये 23 कट्टा धान को किराना व्यवसायी महेश कुमार(35 वर्ष) निवासी ग्राम चंवरढाल, थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव को बेचना बताये। जिसके आधार पर धान खरीददार महेश कुमार वर्मा के पास से 23 कट्टा धान कीमती 25000 तथा आरोपीगणों के पास से उपयोग किये गये ट्रेक्टर व नगदी रकम को. जप्त किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page