back to top

राजनांदगांव : फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश ,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

राजनांदगांव खैरागढ़ । जालबांधा थाना अन्तर्गत सिंघौरी में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। गांव के खंडहर नुमा मकान में गांव के ही युवक शिव चौहान (35 वर्ष) की फांसी के फंदे पर लटकी लाश गांव वालों ने देखी फिर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

Advertisements

बताया गया कि युवक को गांव में सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। युवक द्वारा आत्महत्या करने का कोई कारण गांव वालों को समझ नहीं आ रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताते जांच की मांग की है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जालबांधा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को मंगलवार शाम को ही सही सलामत देखा गया था। वह खंडहर में कैसे पहुँचा और फांसी कैसे लगा ली यह संदेहास्पद है। सुबह गांव के कुछ लोगों ने युवक को फांसी पर झूलते देखा फिर इसकी जानकारी गांव और पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के शव को देखने से किसी भी तरह से आत्महत्या का मामला नहीं रहा है। फिलहाल जालबांधा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। रिर्पोट आने के बाद ही मामलें में स्थिति स्पष्ट होगी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page