
भिलाई रावणभाठा जामुल से एक खड़ी मोटर सायकल चोरी कर ली गई। आस- पास तलाश के बाद कल रात जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है। प्राथमिक जांच में उस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर जो शख्स चोरी कर ले जा रहा था उसके भी शिनाख्त कर ली गई है। जामुल पुलिस के अनुसार रावण भाठा ठेठवार पारा जामुल निवासी 31 वर्षीय कैलाश यादव पेशे से ड्रायवर है। उसने कल शाम 5 बजे घर के समीप रवि सायकल स्टोर्स रावण भाठा में अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो सीजी 07 बीए 6457 खड़ी कर कुछ दूरी पर अमित अन्य दोस्तों से बातचीत कर रहा था। शाम करीबन 5:30 बजे उसने अपने दोस्त रवि साहू को मोटर सायकल की चाबी दे मोटर सायकल लाने के लिए भेजा। रवि ने वापस आकर बताया कि मोटर सायकल वहां नहीं । तब आस-पास तलाश बाद भी वाहन नहीं मिला।
थाना में रिपोर्ट के बाद कैलाश, रवि और राजू साहू ने समीप की एक मोटर सायकल दुकान में लगे सीसीटीवी में देखा कि मोटर सायकल जो युवक चोरी कर ले जा रहा है, वह बंटी है। कैलाश की रिपोर्ट के बाद सीसीटीवी फुटेज और शिनाख्त के आधार पर जामुल पुलिस ने आरोपी बंटी के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।









































