back to top

राजनांदगांव : 15+ बच्चों का दिग्विजय स्टेडियम में वैक्सिनेशन शुरू…


राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिंहा के निर्देशानुसार आज से दिग्विजय स्टेडियम में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए पृथक से वैक्सीनेशन टीम लगाया गया है। जहां बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा हैl

Advertisements

जिले के सभी प्राइवेट और शासकीय स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण की कार्यवाही की जा रही है । जो बच्चे शाला छोड़ चुके हैं या किसी अन्य कारण से स्कूल में टिका नहीं लगा पाए हैं वह दिग्विजय स्टेडियम में जाकर टीका लगवा सकते ।

अब से प्रतिदिन 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र स्कूलों के साथ-साथ दिग्विजय स्टेडियम में भी रहेगाl बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा जा रहा हैl

Advertisements

You cannot copy content of this page