
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2828 कोरोना पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे केस से लोगों के अंदर भय का माहौल है। बढ़ते संक्रमण की दर और लॉकडाउन को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर बयान दिया है।
सीएम ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। अपने बयान में सीएम बघेल ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए जो आवश्यक कदम है उठाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने काम हो रहा है। वहीं लॉकडाउन देश-प्रदेश के आंकड़ों का अध्ययन कर निर्णय होगा। अभी मैं नहीं समझता कि आर्थिक गतिविधि को रोक लगाने की आवश्यकता है या किसी प्रकार से कंटेनमेंट जोन बनाने की आवश्यकता है। सबका अध्ययन करते हुए कुछ फैसला लेंगे। आर्थिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगेगी।









































