back to top

राजनांदगांव : महिला को अश्लील गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने वाले पांच माह से फरार आरोपियों को अम्बागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव। महिला के घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने पांच माह बाद अपनी हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements

अंबागढ़ चौकी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम हिद्दड की पीड़िता के घर में घुसकर अश्लील गाली गुफ्तार तथा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले. आरोपी घटना के बाद से लुक छिप रहे थे जिन्हें पांच माह बाद ग्राम पुतरगोंदी कला से खोज निकाला गया। एवं न्यायिक रिमांड पत्र पेश किया गया है।

प्रार्थिया श्रीमती बिरझाबाई ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अगस्त को छह बजे प्रार्थिया के भांजा जगनाथ विश्वकर्मा प्रार्थिया के घर के अंदर आकर उसे बोला कि तुम क्या कर रहे हो, ये भुनेश्वर का घर है तुम इस घर से निकल जाओ। प्रार्थिया ने कहा कि यह उसके पति का घर है फिर जगनाथ विश्वकर्मा, चुनेश्वर, संगतीन बाई दोनों एक राय होकर उसके घर के अंदर में प्रवेश कर माँ बहन की गंदी-गंदी गाली गुफ्तार करते हुए हाथ मुक्का से मारमीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 452, 294, 323, 506, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अंबागढ़ चौकी पुलिस की कार्यवाही

आरोपी जगनाथ विश्वकर्मा, श्रीमती संगोंतीन बाई, चुनेश्वर सलामे सभी निवासी हिइड अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना दिनांक से फरार हो गए थे। मुखबीर से सूचना मिलने कि आरोपी अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पुतरगोंदीकला में छिपे बैठे हैं। थाना प्रभारी निरी कार्तिकेश्वर जांगड़े ने टीम गठित कर ग्राम पुतरगोंदी कला भेजा, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने का असफल प्रयास किए। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page