राजनांदगांव : घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ एवं आर्म्स एक्ट के आरोपी अमन राजपूत को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – मेहंदी लगाकर लौट रही युवती से छेड़छाड़ एवं आर्म्स एक्ट के आरोपी अमन राजपूत को बसंतपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता चौखडिया पारा निवासी दिनांक 23.01.2022 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.01.22 को अपनी छोटी बहन के साथ मेंहदी क्लास से वापस अपने घर जा रही थी, उसी समय आरोपी अमन राजपूत पिता पिता स्व० रवि राजपूत उम्र 22 साल निवासी चौखडियापारा राजनांदगांव का पीड़िता को देखकर गाली गलौज करने लगा।

जब पीड़िता इसका विरोध किया जो आरोपी अमन सिंह राजपूत पीड़िता को बेईज्जत करने की नियत से उसके हाथ बांह पकड़ कर छेडछाड किया है. रिपोर्ट पर अपराध धारा 354 ताoहि० पंजीबद्ध कर विवेचना कर विवेचना में लिया गया। रात्रि टाऊन भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अमन सिंह राजपूत पिता स्व० रवि सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी चौखडिया पारा राजनांदगांव वैष्णो देवी मंदिर चौखडिया पारा के पास अपने हाथ तलवार नुमा चाकू हाथ में लेकर लहरा रहा है, तथा आने जाने वालो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुॅचकर आरोपी अमन सिंह राजपूत के कब्जे से धारदार तलवारनुमा चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी अमन राजपूत को अपराध धारा 354 ता०हि० में गिरफ्तार कर माननीय न्यायलाय के समक्ष पेश ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी अमन राजपूत के विरूद्ध पूर्व में भी थाना बसंतपुर में हत्या के प्रयास के 01 प्रकरण मारपीट के 01 प्रकरण तथा आर्म्स एक्ट के तहत् 01 प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा प्रतिबंधात्मक धारा के तहत् 05 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा चुका है।

प्रकरण महिला संबंधित होने से त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी अमन सिंह राजपूत को 12 घंण्टो के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में उप.निरी पियुष कान्त चन्द्राकर, प्रशआर बसंत राव एवं आरक्षक विभाष सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।