back to top

VISION TIMES : आर्थिक तंगी से परेशान होकर पति पत्नी ने की खुदकुशी…

भिलाई नगर, 24 जनवरी । भिलाई-3 थाना क्षेत्र में पति पत्नी ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को पति और पत्नी के अलग-अलग लिखे गए दो आत्महत्या नोट मिले हैं जिसमें उन्होंने खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी और बड़े भाई सुनील और भाभी द्वारा परेशान किया जाना बताया है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है।

Advertisements

डीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंजगिरी बस्ती में किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति ने खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि सुशील यादव ( 35 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता (30 वर्ष) के साथ किराए के मकान में रहते थे। सुशील के पिता नागा यादव रेलवे से रिटायर्ड हैं और अपने बड़े बटे सुनील, उसकी पत्नी और मां के साथ रहते हैं। सुनील आर्मी में है और उसकी पत्नी माता-पिता के साथ जंजगिरी में ही रहती हैं।

आत्महत्या नोट के मुताबिक सुशील आर्थिक तंगी से परेशान था। उसकी बड़े भाई और भाभी से नहीं बनती थी। इसके चलते माता-पिता ने भी सुशील और उसकी पत्नी सुनीता को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों पास ही किराए का मकान लेकर रहते थे। सुशील एसबीआई के एटीएम विंग में नौकरी करता था। दूसरे लॉकडाउन के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से सुशील घऱ में रहता था। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा था।

बताया जा रहा है कि दो दिन बाद सुशील सोलर कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने वाला था। उससे पहले ही रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। जब अंदर से कोई नहीं बोला तो मकान मालिक ने दरवाजा को धक्का देकर खोला। उसने देखा कि अंदर सुशील और उसकी पत्नी साड़ी के फंदे से लटके हुए हैं।

पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पति और पत्नी ने आत्महत्या का कारण अपने बड़े भाई और भाभी द्वारा परेशान किए जाने के साथ ही आर्थिक तंगी को बताया है।

नोट में सुनील ने लिखा है कि मुझे पैसा कमाने के बहुत से मौके मिले, लेकिन मं ने पैसे बचाये नहीं। इतना ही नहीं मेरी नौकरी जाने के बाद कई नौकरियों के ऑफर भी मिले, लेकिन मां से दूर हो जाने के डर से मैंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। बड़े भाई और भाभी ने माता-पिता और हमारे बीच की दूरियों को बढ़ा दिया। इसके चलते मां-बाप ने हमें घर से बाहर निकाल दिया है। इन्हीं सब कारणों से हम सुसाइड कर रहे हैं ।

दूसरा आत्महत्या नोट भी मिला है। जिसमें पत्नी ने भी आर्थिक तंगी और बड़े भाई भाभी विवाद का कारण बताया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page