
साल्हेवारा- भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा साल्हेवारा मण्डल ने संयुक्त रूप से धान खरीदी की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी करने एवं ओला वृष्टि और असमय हुई वर्षा से बर्बाद हुई फसल के क्षतिपूर्ति के लिए एवं किसानों के अन्य हितों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष निजाम सिंह मण्डावी, जिला कार्यसमिति सदस्य ललित सोनी, आनंद पटेल, मण्डल के मंत्री प्रहलाद मरकाम, किसान मोर्चा अध्यक्ष विष्णु ठाकरे एवं किसान मोर्चा के महामंत्री द्वय देवलाल साहू, कीर्तन पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री रविशंकर मरकाम, कोषाध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर सेन, मंत्री सुरेश पटेल, किसानों में धुरसिंह यादव, रामायण मात्रे, अखन पटेल, किसान मोर्चा मंत्री रामलाल जंघेल, दीनदयाल मात्रे, विशाल बघेल, संजय पांडे एवं बड़ी संख्या में अन्य किसान उपस्थित रहे।









































