back to top

राजनांदगांव : निगम सीमा क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का सर्वेक्षण सम्पन्न…

सर्वेक्षण में छुटे व्यक्तियों का दावा आपत्ति निगम में 14 फरवरी तक आमंत्रित

Advertisements

राजनांदगांव 7 फरवरी। अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण हेतु शासन द्वारा डाटा संग्रहण एवं सत्यापन करने निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डाटा संग्रहण में छुटे हुये व्यक्तियों का दावा आपत्ति पुनः आमंत्रित किया गया है।


नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निगम सीमाक्षेत्र में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छुटे हुये व्यक्तियों का दावा आपत्ति पुनः आमंत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण दावा आपत्ति नहीं आ पाया था, जिसे ध्यान में रखते हुये 14 फरवरी 2022 तक नगर निगम कार्यालय में पुनः दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अतः अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण में जो व्यक्ति छुट गये है वे निर्धारित अवधि तक निगम कार्यालय में अपना दावा आपत्ति कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page