back to top

राजनांदगांव : थाना बोरतलाव एवं 38वी वाहिनी भा.ति.सी.पु. बल द्वारा ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और जरूरत की सामग्री को किया गया वितरण, नशामुक्ति के विरुद्ध निजात अभियान के सम्बंध में लोगो को दी गई आवश्यक जानकारी…

निजात अभियान के संबंध में जागरुकता दौरान दिलाया गया सभी को नशामुक्ति के विरुद्ध सामुहिक शपथ

Advertisements

कम्युनिटी पुलिसिंग अंतर्गत संचालित किया गया आयोजन

राजनांदगांव – पुलिस थाना बोरतलाव 38वी वाहिनी भातिसीपु० बल “ब” समवाय पुलिस थाना बोरतलाव द्वारा atir संवदेनशील ग्राम पंचायत बुढानछापर के ग्राम मंगीखुटा में सेनानी 38वी वाहिनी श्रीपाल. सहायक सेनानी अजय सिंह, थाना प्रभारी बोरतलाव अब्दुल समीर, आईटीबीपी के निरीक्षक नीरज गुप्ता एवं समस्त हिमवीर, उप निरीक्षक पिल्लूराम मंडावी थाना बोरतलाव ओर जनपद सदस्या श्रीमती टोमिन बाई चंद्रवंशी, सरपंच उदयराम नेताम. ग्राम मांगेखुटा प्राथमिक शाला के शिक्षक व बच्चे एवं समस्त ग्रामवासी के उपस्थिति ओर निर्देशन पर दिनांक 09/02/2022 को सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन कराया गया।

सभी स्कूली बच्चे को स्कूल बैग,कॉपी, किताब लेखन साम्रगी इत्यादि का वितरण किया। सेनानी 38वीं वाहिनी, सहायक सेनानी , थाना स्टाफ ओर जनप्रतिनिधियो द्वारा बच्चों एवं ग्रामीणों को मुख्यधारा व उज्वल भविष्य हेतु बच्चों को सम्बोधित किया गया,ग्राम मंगीखुटा के ग्राम वासियों में इस सिविक एक्शन प्रोग्राम पर प्रसन्नता,उत्साह का माहोल रहा।

इसी कड़ी में पुलिस टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग, अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों ग्रामीणों को साइबर क्राइम,एटीएम फ्रॉड, गुड टच बेड टच, मोबाईल टावर के नाम से पैसे लेने की जानकारी देकर फ्रॉड करने की बात, विधिक जानकारी और विशेष रूप से नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे ज़िला पुलिस राजनांदगाँव के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर एक विशेष अभियान निजात के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया, उपस्थित लोगों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित जनों द्वारा भी इस संबंध में इस अभियान में का एक हिस्सा बनने ओर नशामुक्ति हेतु इस सार्थक प्रयास पर सामुहिक रुप से शपथ लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page