राजनांदगांव : घर मे रखे सामान को चोरी कर फरार हुए आरोपी को थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

-आरोपी खिलेश्वर उर्फ खिल्लू निर्मलकर पिता बंसत निर्मलकर उम्र 27 साल साकिन गोर्राटोला थाना अं० चौकी जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव – घर के नया मकान में रखे समान स्काई प्लस टी०वी० 32 इंच. 05 नग पीतल गुडी व 05 नग स्टील गुडी को चोरी कर ले जाने वाले आरोपी को चिल्हाटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव संतोष सिंह (भापुसे०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुमार कुर्रे के दिशा निर्देशन पर दिनांक 10.02.2022 को थाना चिल्हाटी प्रभारी उपनिरी० बिलकीश खान के निर्देश में दिनांक 25.12.2021 को आवेदक रामजी लाल पैकरा पिता विशाल सिंह पैकरा उम्र 64 वर्ष साकिन टाटेकसा ने लिखित शिकायत आवेदन पेश किया कि अपने घर के नया मकान में रखे समान स्काई प्लस टी०वी० 32 इंच. 05 नग पीतल गुडी व 05 नग स्टील गुडी को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया।

शिकायत पर थाना चिल्हाटी अपराध क्रमांक 63/21 धारा 457, 380, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पता तलाश के दौरान आरोपी सुरज यादव पिता चतुर यादव उम्र 21 वर्ष साकिन अं० चौकी वार्ड नं० 06 थाना अं० चौकी को दिनांक 26.12.21 के 10/45 बजे गिरफ्तार किया गया था।

प्रकरण के फरार आरोपी की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी खिलेश्वर उर्फ खिल्लू निर्मलकर पिता बंसत निर्मलकर उम्र 27 वर्ष साकिन गोर्राटोला थाना अं० चौकी जिला राजनांदगांव को दिनांक 10.02.2022 के 11/30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अभिरक्षा में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि तीजराम साहू प्र०आर० 811 बिसेलाल साहू आर० 1084 मन्नूराम नेताम आर. 1336 पुनेश्वर पाटिल, आर. 263 उमेन्द्र कुमार पिस्दा का विशेष योगदान रहा।