back to top

राजनांदगांव : 2175 लोगों को बनाया गया कांग्रेस का सदस्य -आसिफ…

जल्द डिजिटल सदस्य बनाने की कि जाएगी शुरुआत

Advertisements

राजनांदगांव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के पास पहले 1100 और आज 1075 नए सदस्य कुल 2175 सदस्य बनाकर सदस्यता फॉर्म जमा किया गया।

प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की किसान हितैषी सरकार के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों ने कांग्रेस के प्रति विश्वास किया व सदस्यता ग्रहण किया और सदस्यता कराने का कार्य निरंजन जारी हैं। बूथ अध्यक्ष,पार्षद,व उत्तर ब्लाक के पदाधिकारीयो का सहयोग निरन्तर प्राप्त हो रहा हैं। आने वाले समय मे डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी घर घर जाकर डिजिटल सदस्य बनाया जाएगा । आसिफ अली के साथ उत्तर ब्लाक के उपाध्यक्ष अमित जंघेल, महामंत्री व प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे,संतोष वर्मा,देवेंद्र साहू उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page