back to top

राजनांदगांव : शादी कार्यक्रम से लौट रहा बालक बस में छुटा, पुलिस ने लौटाया…

राजनांदगांव नाना नानी और अपनी मां के साथ शादी कार्यक्रम के बाद अपने नाना के घर डोंगरगढ़ से जाने के लिए टप्पा बस के जरिए निकला एक 5 साल का बालक अपने परिवार से बिछड़ने से बच गया। डोंगरगढ़ में बस से उतरने के बाद जब परिजनों को बालक नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को यह सूचना दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने बस का पीछा कर आधे रास्ते में बच्चे को बस से सकुशल अपने पास लेकर परिवार को सौंपा।

Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टप्पा से अपनी मां व नाना नानी के साथ में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने नाना के घर ग्राम राका जाने के लिए एक 5 साल का बच्चा परिजनों के साथ निकला था बच्चे के परिजन टप्पा बस स्टॉपेज पर बस से नीचे उतर गए । जहां कुछ देर बाद बच्चे के मम्मी ने अपने बेटे गगन उम्र 5 वर्ष को खोजा तो वह नहीं दिखा बालक के नहीं मिलने पर अपने साथ ही लोगों से पूछा तब पता चला कि वह तो बस पर ही छूट गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page