back to top

रायपुर : यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी

Advertisements

गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया

रायपुर 06 मार्च 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 6 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।


नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त श्री संजय अवस्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र में 22 फरवरी 2022 से निरंतर दूरभाष पर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 23 छात्र-छात्राओं और उनके 7 परिजन सहायता केन्द्र के सम्पर्क में हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page