back to top

राजनांदगांव : 08 मार्च शाम वार्ड नं. 11,12 व 13 में पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 7 मार्च। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत रेल्वे क्रसिंग के पास गौरीनगर में टांकाघर स्थित नये टंकी को प्रारंभ करने हेतु इंटरकनेक्शन कार्य किया गया है। जहॉ पाईप लाईन लिकेज मरम्मत का कार्य कराया जाना है,

जिसके कारण रेल्वे क्रासिंग के उस पार वार्ड नं. 11 शिक्षक नगर, वार्ड नं. 12 स्टेशनपारा, सोलाखोली एवं वार्ड नं. 13 गौरी नगर क्षेत्र में दिनांक 08 मार्च 2022 को शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 09 मार्च 2022 से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।