back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड मुख्यालय अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के बचे हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब के पुराने सामानों को हटाकर नये सामानों को रखने तथा साफ-सफाई करने निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने शौचालय के निरीक्षण के दौरान उसका जीर्णोद्धार करते हुए टाईल्स सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।  स्कूल में नये फर्नीचर मंगवाकर व्यवस्थित कराएं। इस दौरान उन्होंने स्कूल में खेल गतिविधियों के लिए क्रय किए गए खेल सामग्री का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि स्कूल में खेल गतिविधियां लगातार चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आकर्षक होना चाहिए। वहीं क्लास रूम की दिवारों में ज्ञान-विज्ञान की कलाकृतियों की पेंटिंग कराएं। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी।

कलेक्टर बच्चों के अंग्रेजी में जवाब सुनकर हुए प्रभावित –
बच्चों को कापी, पेन, ड्राईंग सीट और कलर पेंसिल उपहार में दिया –
कलेक्टर श्री सिन्हा स्वामी आत्मानंद स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा 4थी में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में ग्रामर और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे।  जिसका जवाब बच्चों ने तत्परतापूर्वक दिया।

कलेक्टर ने छात्रा काव्या जैन से अंग्रेजी में पूछा हू इज गवर्नर ऑफ छत्तीसगढ़। छात्रा ने बताया सुश्री अनुसुईया उईके। कलेक्टर छात्रा के जवाब सुनकर प्रभावित हुए। इसके लिए उन्होंने छात्रा को उपहार में कापी, पेन, ड्राईंग सीट और कलर पेंसिल में दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम ललितादित्य नीलम, जनपद सीईओ मोहला भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page