back to top

राजनांदगांव : जिला न्यायालय परिसर मे आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन… 

राजनांदगांव जिले के जिला न्यायालय परिसर मे इस वर्ष का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया नेशनल लोक  आदालत मे न्यायालय में लंबित सिविल वाद, मोटर दुर्धटना दावा प्रकरण सहित राजीनामा योग्य अपराधिक मामलों का राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए रखे गये  थे।

Advertisements

विधिक सेवा प्राधिकरण व्दारा  जिला न्यायालय परिसर राजनांदगांव मे आज  नेशनल लोकअदालत का आयोजन किया गया ।राष्ट्रीय लोक अदालत मे न्यायालय में लंबित सिविल वाद, मोटर दुर्धटना दावा प्रकरण सहित राजीनामा योग्य अपराधिक मामलों का निराकरण के लिए 8500  से आधिक प्रकरण रखे गये थे । राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 34 खंडपीठो का गठन किया गया था । इस अवसर पर वादी प्रतिवादीयो की सुनवाई की गई ।

नेशनल लोक अदालत मे हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुडी कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और न्यायालय से जुडे न्यायाधीश वकील शामिल हुए इस मौके पर हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुडी ने बताया कि लम्बित प्रकरणो का निकारण करने एवं वादीयो को तत्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है ।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 11.00 बजे से किया गया ।इस नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण के निराकरण किया गया है

Advertisements

You cannot copy content of this page