back to top

राजनांदगांव : नाबालिग प्रेमी प्रेमिका ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव – होली से 1 दिन पूर्व नाबालिक प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी 16 मार्च की दरमियानी रात एक साथ जीने मरने की तमन्ना लिए नाबालिक अपने घरों से गायब हो गए थे।

Advertisements

ठेलकाडिह थाना प्रभारी ने आत्महत्या की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नांगलदाह गांव के एक खेत में नाबालिग प्रेमी प्रेमिका का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की खबर मिली थी । उक्त घटना 17 मार्च की सुबह ग्रामीणों की जानकारी में आए । उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक कक्षा ग्यारहवीं की छात्र था मृतिका दसवीं में पढ़ रही थी ।दोनों परिवारों में उनके संबंधों को लेकर आपत्ति की मौत का कारण बना ऐसा माना जाता है। बरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page