back to top

राजनांदगांव : कार में नायब तहसीलदार की पट्टी लगाकर लोगों से मारपीट करने वाले पकड़ाए…

राजनांदगांव – मारुति डिजायर कार में नायब तहसीलदार छत्तीसगढ़ के नाम की पट्टी लगाकर लोगों को धमकाने चमकाने वाले चार युवकों को आज पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़ाई गई मारुति का रजिस्ट्रेशन किसी पापस साहू एसबीआई बलौदा बाजार के नाम पर होकर पाया गया है

Advertisements

चिखली पुलिस चौकी प्रभारी ने मारुति सहित चारों युवको को गिरफ्त में लिया है वाहन में चार लड़के सवार थे जो खैरागढ़ से इमाम चौक आने वाले ओवरब्रिज में एक बस को रोककर उसके कंडक्टर से हाथापाई कर रहे थे। ओवर ब्रिज के ऊपर और उसके बाद इमाम चौक पहुंचकर फिर दूसरी बस से बदतमीजी कर रहे थे।

चारों लड़के नशे में चूर थे मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक फिल्में अंदाज में गाड़ी स्टार्ट कर फिर खैरागढ़ रोड की ओर भागे । चिखली प्रभारी शक्ति से और चीता स्कॉर्ट प्रभारी संतोष सिंह के द्वारा उनका पीछा किया गया और उन्हें पकड़ कर थाने लाया गया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page