राजनांदगांव : राजनांदगांव के साई हॉस्टल को अपग्रेड़ करने के लिए केद्रीय खेल मंत्री द्वारा राशि स्वीकृत-  सांसद पाण्डेय…

राजनांदगांव। राजनांदगांव स्थित साई हॉस्टल को अपग्रेड़ करने के लिए केद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 63 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है यह राशि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिग्विजय स्टेड़ियम हेतु उपलब्ध कराये गये स्टीमेट के अनुसार विभिन्न कार्यो पर व्यय की जावेगी। उक्त राशि का 10 प्रतिशत राशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। उक्त राशि में से साई हॉस्टल के सामने की दिवार, साई हॉस्टल के सामने वाले हिस्से में चेनलिंक फेंसिंग,गेट,एफ ब्लाक में इंड़ौर स्टेड़ियम और बी ब्लॉक स्थित हॉस्टल के आउटर हिस्से में पुताई, बास्केटबाल मैदानो की रिपेरिंग, बास्केटबाल मैदानो पर सिंथेटिक एक्रेलिक कोटिंग, इंडौर हॉल में दो गेट, बेड़मिंटन हॉल के सामने हिस्से में लेंड़स्केपिंग कार्य व अन्य रिपेरिंग कार्य पर यह राशि व्यय की जावेगी ।

Advertisements

उक्त समस्त कार्यो के लिए लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव टेंड़र की प्रक्रिया पूर्ण करके यह कार्य सम्पन्न करेगा। इसके अतिरिक्त भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी खेल की खेल सामग्री पर लगभग 14 लाख रू व्यय करेगा इसका भी टेंड़र की प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रिय कार्यालय द्वारा की जा चुकी है। खेलो इंड़िया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव में हॉकी खेल खेलों इंड़िया का स्माल सेंटर की स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है। इस योजना के तहत साई पहले वर्ष 10 लाख रू खेल एवं युवा कल्याण विभाग को देगा। जिसमें से 5 लाख रू माईनर रिंपेरिंग पर व्यय होगा, 02 लाख रू खेल सामग्री पर व्यय होगा तथा 03 लाख रू प्रशिक्षक की सैलरी पर व्यय होगा।

अगले तीन वर्ष तक 5 लाख रू के ग्रांट खेल विभाग को प्राप्त होगी। चार वर्ष पश्चात खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रख कर इस योजना को आगे बढाया जावेगा। इसके अतिरिक्त भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा राजनांदगांव में सोनाबाथ, स्टीम बाथ का भी टेंड़र किया जा चुका है जिसका कार्य पूर्णता की और है। इसके अतिरिक्त अत्याधुनिक जीम, इंटरनेशनल लेवल की शूटिंग मशीन, हॉकी एवं बास्केटबाल के लिए इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड़, गोलकिपर के अभ्यास के लिए बाल थ्रो मशीन सहित हॉस्टल में खिलाड़ियों के लिए कमरो में एसी की व्यवस्था से लेकर अन्य इंटरनेशनल लेवल की कई सुविधाए एवं सामग्री राजनांदगांव के केन्द्र के लिए जेम के माध्यम से क्रय कर उपलब्ध करायी जा रही है।

इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम  में पृथक से साई का हॉस्टल एवं दिग्विजय स्टेड़ियम में बास्केटबाल, कबड़्ड़ी, बेड़मिंटन, फुटबाल खेलो के लिए साई में सुविधाए उपलब्ध है इनके लिए अलग से केन्द्र के लिए भी प्रस्ताव किया गया है। राजनांदगांव में साई के बास्केटबाल खिलाड़ियों के नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन  को ध्यान में रखकर राजनांदगांव के साई सेंटर को देश के सर्वश्रेष्ठ सेंटर में मानते हुए 30 बालक एवं 30 बालिकाओं की आवासीय सुविधा प्रदान करते हुए साई के चार प्रशिक्षक को यहाँ पदस्थ किया है। हॉकी में भी राजनांदगांव में एक कोच पदस्थ है जबकि एक अन्य महिला हॉकी प्रशिक्षक को शीघ्र पदस्थ किया जाना है। राशि स्वीकृति के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।