
राजनांदगांव शहर के बीज विकास निगम के गोदाम को मतगणना केन्द्र बनाये गये है और मतगणना के लिए 14 -14 टेबललगाये गये है मतगणना 21 राउण्ड मे की जायेगी ।हर टेबल मे तीन अधिकारी कर्मचारीयो की ड्यूटी लगाई गई है । मतगणना के लिए सुरक्षा के लिए चाक चौबंध व्यवस्था की गई है 200 से अधिक पुलिस जवान तैनात किये गये है मतगणना प्रवेश व्दार से मतगणना हाल तक बेरीकेट्स लगाये गये है ।
खैरागढ विधान सभा मे कुल दो लाख ग्यारह हजार 516 मतदाता है जिनमे महिला मतदाता की संख्या 105250 और 106266 पुरुष मतदाता है । मतदान का प्रतिशत 78 दशमलव 39 रहा है ।इसके लिए 291 मतदान केन्द्र बनाये गये थे खैरागढ विधान सभा उपचुनाव मे भाजपा के कोमल जंघेल काग्रेस के श्रीमति यशोदा वर्मा सहित कुल 10 प्रत्यासी का भाग्य का फैसला आज किया जा रहा है ।
9वे राउंड तक कोमल को मिले कुल 27773 वोट । 9वे राउंड तक कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा 10037 मतों से आगे ,
दसवीं राउंड तक कोमल को मिले कुल 30362 वोट , दसवे राउंड तक यशोदा वर्मा को मिले 42515 वोट , दसवीं राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा 12153 वोट से आगे , दसवीं राउंड तक नोटा में 1398 मिले वोट ।









































