back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के धमधा में नवीन फल सब्जी मंडी का किया लोकार्पण…

रायपुर 23 अप्रैल 2022 , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के धमधा में आम सभा को संबोधित करते हुये कई महत्वपूर्ण घोषणायें की। मुख्यमंत्री ने धमधा अस्पताल को 50 बिस्तर में अपग्रेड करने, 1 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने, धमधा महाविद्यालय में ऑडिटोरियम, बंधुआ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये 1 करोड़ रूपये, पीएससी, सेना इत्यादि की भर्ती में कोचिंग की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन फल सब्जी मंडी का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page