
राजनांदगांव 26 अपै्रल। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सेन जयंती के अवसर पर सेन समाज के लोगों को बधाई देते हुये उनके बताये मार्गो पर चलने की अपील की। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि महाराज संत सेन बचपन से ही विनम्र दयालु और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखने वाले व्यक्ति थे।
सेन महाराज ने गृहस्थ जीवन के साथ साथ भक्ति के मार्ग पर चलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप जन मानस को शिक्षा और उपदेश के माध्यम से एकरूपता में पिरोया उन्होंने प्रत्येक जीव में ईश्वर का दर्शन करने तथा सत्य अहिंसा और प्रेम का संदेश जीवन पयान्त दिये।
सेन महाराज वृद्धा अवस्था में काशी चले गये और वही कुटीया बनाकर रहने लगे तथा लोगों को अपना जीवन सफल बनाने उपदेश देने लगे। उन्हांेने पुनः सेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुये उनकी जयंती को उमंग एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील किये।









































