राजनांदगांव : खैरागढ़ के नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने शपथ ली …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71वें विधायक का विधिवत प्रवेश हो गया है। खैरागढ़ की नव निर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर छत्तीसगढ़ परिधान. और गहने पहन रखे थे। विधायक के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आदि भी मौजूद रहे। सुबह विधानसभा पहुंची यशोदा वर्मा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों-विधायकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।