back to top

राजनांदगांव : दिव्यांगजन कौशल विकास पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केंद्र भवन निर्माण के लिए ठाकुर टोला क्षेत्र में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय  भारत सरकार के अन्तर्गत आज राजनांदगांव जिले के ग्राम  ठाकूरटोला मे  दिव्यांगजन कौशल विकास पुनर्वास एवं सशक्तीकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी आर सी) के लिए नये भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन  केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डा  वीरेन्द्र कुमार एव ंसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक ने वर्चुअल माध्यम से की। इधर भुमि पूजन समारोह मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह सांसद संतोष पांडे सी आर सी सिंकराबाद के निदेशक रामकुमार शामिल हुए ।

Advertisements

शिलायान्स समारोह मे अतिथियो ने दव्यांगन जनो को व्हील चेयर  श्रवण यंत्र भेट  किये गये इसी तरह नेत्रबाधित दिव्यांग जनो को ब्रेल लिपी कीट का वितरण किया गया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने कहा कि दिव्यांगजन कौशल विकास पूनर्वास के नये भवन के लिए केन्द्र सरकार ने लगभग 25 करोड की राशि प्रदान की है और ठाकूर टोला मे 5 एकड भूमि मे स्थायी भवन का निर्माण कराया जायेगा ।इस भवन के बन जाने से दिव्यांग जनो के कौशल विकास मे सहायक होगा ।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व सुविधा युक्त संमेकित केन्द्र बन जाने से क्षेत्र के दिव्यांगो को इसका लाभ मिलेगा ।इसकी प्रतिक्षा लोगो को लम्बे समय से थी ।

कार्यक्रम मे सीआर सिंकदराबाद के निदेशक राम कुमार ने बताया कि  राजनांदगांव मे सी आर सी सेंटर किराये के भवन मे संचालित हो रही है उन्होने बताया कि सी आर सी सेंटर मे दिव्यांग जनो के लिए चिकित्सा पुनर्वास भौतिक, व्यवसायिक चिकित्सा प्रदान की जा रही है इसके साथ हि विशेष शिक्षा  श्रवण चिकित्सा के अलावा कृत्रिम अंग प्रत्यंग पूनर्वास सुविधाए दी जा रही है ।उन्होने बताया कि सून्य से 06 के विकासात्मक विलम्ब वाले बच्चो का पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है ।

इस अवसर पर 500 दिव्यांग लाभार्थीयो को श्रवणयंत्र350 टीएलएम कीट 275 ब्रेललिपी कीट 30 व्हील चेयर का वितरण किया गया ।कार्यक्रम मे स्थानीय भाजपा के पदाधिकारीयो के अलावा सी आर सी के अधिकारी कर्मचारी सहित बडी संख्या मे ग्राम वासी उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page