back to top

VISION TIMES : सगाई के चंद घंटों पहले हुई युवक की अचानक मौत, दोनों परिवारों में पसरा मातम…

DEMO PHOTO

भिलाई पाटन के अरसनारा गांव में सगाई के चंद घंटों पहले एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद युवक के घर व लड़की पक्ष में मातम पसर गया है पूरा परिवार सगाई की तैयारी में जुटा हुआ था और एक झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई मामले में पाटन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements


पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरसनारा निवासी दीपक वर्मा पिता तुलाराम वर्मा की सगाई होनी थी इनका रिश्ता रायपुर के ग्राम गिरोध में तय हुआ था पूरा परिवार सगाई की तैयारी में जुटा हुआ था और सभी रायपुर जाने वाले थे इस दौरान अचानक दीपक वर्मा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार वालों को कुछ समझ में नहीं आया वे तत्काल दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पुलिस को दी गई अस्पताल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


परिजनों ने पूछताछ पर बताया कि रविवार को मृतक दीपक की सगाई होनी थी लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है बताया जाता है कि दीपक वर्मा की शादी करीब 1 माह पहले ही तय हुई थी इस घटना के बाद मृतक दीपक वर्मा के परिवार का बुरा हाल है वही जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष के घर में भी मातम पसर गया है परिजनों के अनुसार दीपक वर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था

उसे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी परिजन इस सोच में परेशान है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस का कहना है कि दीपक वर्मा की मौत संभवतः हार्टअटैक के कारण हुई है प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page