back to top

राजनांदगांव : भाजपा कार्यालय मे विधानसभा स्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन…

राजनांदगांव – भाजपा 05 मई से 20 मई तक भाजपा विस्तारक योजना चलायेगी । जिसके अन्तर्गत कार्याकर्ता बूथ स्तर पहुचकर भाजपा के कार्ययोजना का क्रियावन्यन करेगी । इसके लिए भाजपा कार्यालय राजनांदागांल मे विधान सभा स्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी का विधान सभा स्तरीय विस्तारक शक्ति केन्द्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजनांदगांव जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे आयोजित किया गया जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सांसद संतोष पाण्डे सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को चार्ज करते हुए कार्यकर्ताओ को विस्तारक शक्ति केन्द्र के माध्यम से बूथ स्तर पर पहुच कर केन्द्र सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने की बात कही है

उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को पहुचाने भाजपा विस्तारक शक्ति केन्द्र प्रशिक्षण की कार्य योजना बनाई है ।डा रमन सिह ने कहा कि जब विस्तारक शक्ति केन्द्रो के माध्यम से बूथो मे जायेगे तो उन्हे राज्य  सरकार की खामिया और केन्द्र सरकार की योजनाओ का नजदीकी से देखने का अवसर प्राप्त होगा और आने वाले चुनाव मे इस अनुभव को वे जनता से साझा करेगे इसकी शुरुआत 05 मई से की जा रही है ।उन्होने कहा कि 05 से 20 मई तक कार्यकर्ता बूथ स्तर जायेगे और 10 दिन मे 100 घंटे जनता के बीच रहकर पार्टी के कार्य योजना का क्रियावन्यन करेगे ।

बैठक मे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओ का मनोबल बढाते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार  हर कार्यो मे विफल साबित हो रही है जिसे जनता को बताए । विस्तारक शक्ति केन्द्र की बैठक मे सांसाद संतोष पाण्डे सहित स्थानीय भाजपा  पदाधिकारी एवां कार्यकर्ता बढी संख्या मे उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page