back to top

राजनांदगांव : मनरेगा कर्मियों ने हड़ताली स्थल पर मनाया अक्ती पर्व…

राजनांदगांव – अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से मरेगा कर्मी हड़ताल में है उनकी इस हड़ताल को 1 माह पूरा हो गया । मंगलवार को हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने धरना स्थल पर एक्ती का पर्व मनाया। बाजे गाजे के साथ पूरे विधि विधान से हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने गुड्डे- गुड़िया का विवाह रचाया।

Advertisements

मनरेगा कर्मियों को नियमित करने एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण कर सभी मनरेगा कर्मियों को सिविल सेवा अधिनियम 1966 का पालन करते पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग शामिल है इस मांग को लेकर जिले के सभी जनपदों में मनरेगा कर्मी हड़ताल में डटे हैं । इस हड़ताल के कारण जिले में रोजगार गारंटी योजना पूरी तरह ठप हो गई है जिले के मजदूर पलायन करने मजबूर हैं।

हड़ताल मनरेगा कर्मियों ने विगत 1 माह से सोशल मीडिया में गुहार लगाई फिर हाथों में मेहंदी रचा कर मांग दोहराई फिर राज्यपाल को पत्र लिखा। गोबर बेचने आवेदन का विरोध प्रदर्शन किया। कभी भजिया तो कभी बाइक रैली निकालकर अपना विरोध जताया है।

विगत एक माह में पड़ने वाले सभी त्योहार नवरात्रि, हनुमान जयंती, महावीर जयंती, बाबा साहब अंबेडकर की जयंती और अक्ती एवं ईद का पर्व भी घटनास्थल पर ही मनाया ।मरेगाकर्मी अपनी मांगों को मनवाने एक माह से काफी संघर्ष कर रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page