राजनांदगांव : प्रभारी सचिव ने किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण…

इंग्लिश मीडियम स्कूल की लोकप्रियता बढ़ी –

Advertisements

राजनांदगांव – जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने यहां पहुंचकर शाला भवन निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स लैब पहुंचकर प्रयोगशाला के लिए रखे गए सामग्री को देखा। उन्होंने कहा की बेहतर तरीके से शाला में सामग्रियां सुसज्जित तरीके से रखे गए हैं।

इससे शाला में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और प्रयोग विधि से रूबरू होने का उचित माहौल मिलेगा। उन्होंने शाला की प्राचार्य से कहा कि विद्यालय को सुचारू रूप से संचालन करने और मूर्त रूप देने में आप की महती भूमिका है। प्राचार्य से विद्यालय की संचालन व्यवस्था और दाखिले के संबंध में जानकारी ली। शाला की प्राचार्य ने बताया कि 1-1 सीट के पीछे अनेकों आवेदन आए हैं। इस बात पर प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की लोकप्रियता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के पालकों का रूझान इंग्लिश मीडियम स्कूल की तरफ बढ़ा है। महज साल भर के भीतर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ने विद्यार्थियों और पालकों को आकर्षित किया है। उन्होंने निजी विद्यालयों की तरह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययन-अध्यापन का कार्य सही तरीके से संचालित करने कहा। इसके लिए उन्होंने जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए जरूरी सहयोग दिए जाने कहा।