राजनांदगांव : डोंगरगढ अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छत उड़ी,तेज हवा ने निर्माण करने वाले ठेकेदार की खुली पोल…

राजनांदगांव डोंगरगढ में कल दोपहर मौसम में अचानक बदलाव से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय डोंगरगढ़ की मेन द्वार पोर्च एवं प्राचार्य कक्ष के साथ ही लगे कंप्यूटर कक्ष की छत के सभी टीन शेड उखड़ गए। कमरे में छत से पानी टपकते देख स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने आनन फानन में कमरे में रखे पाठ्य सामग्री एवं सभी कंप्यूटर को दूसरे कमरे में रखा।

आप को बता दे कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अभी भी निर्माण कार्य जारी है। जहां आज थोड़ी सी तेज हवा ने निर्माण करने वाले ठेकेदार की पोल खोलकर रख दी –अंदाजा लगाया जा सकता है की इसके निर्माण कार्य में कितना भ्रष्टाचार हुआ होगा वही –मॉडल स्कूल बनाने के लिए शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में सबको अच्छी शिक्षा, अच्छा स्कूल, सारी व्यवस्था उत्कृष्ठ देने के लिए यह योजना अपनाई गई है। जिसकी छत आज थोड़ी सी तेज हवा में उड़ गई और उड़ी हुई छत को आनन फानन में संबंधित ठेकेदार के द्वारा ढांकने की कोशिश की जा रही है। उखड़े हुए सभी टीन शेड को दोबारा उसे ही लगाया गया है।