राजनांदगांव : भू माफियाओं ने किया बलात मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की जगह पर कब्जा , बुजुर्ग एसडीएम कार्यालय के सामने बैठा भूख हड़ताल पर…

राजनांदगांव – भू माफियाओं ने किया बलात मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की जगह पर कब्जा,प्रशासन से न्याय दिलाने बुजुर्ग एसडीएम कार्यालय के सामने बैठा आमरण अनशन तथा भूख हड़ताल पर भू माफियाओं द्वारा प्राचीन गणेश शिव मंदिर की जगह पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है,मंदिर के 81 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी अपनी जगह वापस दिलाने प्रशासन से गुहार लगाया है तथा एसडीएम कार्यालय के सामने पर आमरण अनशन कर भूख हड़ताल पर बैठ गया है,

जानकारी के अनुसार शहर में प्राचीन शिव गणेश मंदिर है जो 1884 में उनके परिवार के बुजुर्गो ने बनवाई थी,मंदिर की पूजा पाठ तथा देख रेख उनके वारिसाना 81 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी गणेश जोशी द्वारा किया जाता है,गणेश जोशी ने मीडिया से बातचीत में बताया की दो माह पूर्व जमीन दलाल श्याम अग्रवाल तथा अन्य दो लोग मंदिर दर्शन के बहाने आए तथा मंदिर की जगह को बेचने की बात कही,पुजारी द्वारा मना करने पर धमकी दी गई,इस दौरान बीमार होने पर अस्पताल में एडमिट थे,इसी का फायदा उठाते हुए भूमाफियाओं ने 54 सागोन के पेड़ो को काटकर जमीन को समतल कर दिया तथा उस पर कब्जा कर लिया,

जिसकी शिकायत उन्होने थाना तहसीलदार तथा एसडीएम से की थी,बुजुर्ग के पास जमीन के दस्तावेज समेत प्रशासन द्वारा किए गए सीमांकन की रिपोर्ट भी है, लेकिन दो माह बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते आमरण अनशन भूख हड़ताल पर बैठ गए है,उनका कहना है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता वे भूख हड़ताल पर ही रहेंगे चाहे उनकी जान चली जाए,उधर एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।