back to top

राजनांदगांव : सहारा इंडिया के चार संचालक गिरफ्तार,15 करोड़ की राशि लौटाने दिया शपथ पत्र…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव निवेशकों के करोड़ों की राशि को डकार ने वाले सहारा इंडिया तथा उसके सहयोगी कंपनी के चार संचालकों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सभी आरोपियों को उप पुलिस अधीक्षक नाशीर बाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश जाकर हिरासत में लिया सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया । सहारा इंडिया कंपनी ने निवेशकों को 15 करोड़ रुपए लौटाने से संबंधित एक साथ शपथ पत्र भी न्यायालय को दिया।

Advertisements


सहारा इंडिया के सहयोगी कंपनी ने जिले भर के कई निवेशकों एवं अभीकर्ताओं द्वारा रुपए जमा करवाने उनके मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर भी उनकी रकम उन्हें वापस नहीं कि गयी। निवेशक और अभिकर्ता गण परेशान थे उनकी शिकायत पर उक्त कृत्य जो धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की परिधि में आने पर थाना कोतवाली में सहारा इंडिया के विरुद्ध धारा 406,409 भांदवी 3,4 ईनामी चिटफंड व धन परिचालक स्कीम अधिनियम 1978 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चिटफंड मामले में कड़ी कार्रवाई करने हेतु लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं उनकी टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली एलेग्जेंडर किरो के नेतृत्व में प्रकरण की छानबीन की गई। सहारा इंडिया के खातों एवं बैंकों में जमा रकम की जानकारी एवं आरोपी डायरेक्टरों के संबंध में जानकारी साइबर सेल के सहयोग से एकत्र की गई तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक नाशीर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश जाकर सहारा इंडिया के सहयोगी कंपनी यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड के दो आरोपी डायरेक्टर मोहम्मद खालिद 65 वर्ष निवासी लखनऊ, मोहन सहाय 65 वर्ष निवासी लखनऊ एवं सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट्स रेंज लिमिटेड के आरोपी डायरेक्टर प्रदीप कुमार 58 वर्ष निवासी लखनऊ तथा सहारा क्रेडिट कारपोरेटिव सोसायटी लिमिटेड के आरोपी डायरेक्टर लालजी वर्मा 66 वर्ष निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया । जी ने आज न्यायालय पेश किया गया । जहां पर राजनांदगांव जिले के निवेशकों को 15 करोड़ की राशि वापस करने संबंधी शपथ पत्र कंपनी द्वारा दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page