राजनांदगांव : शहर के इमाम चौक मे भाजपा धरना प्रदर्शन , रैली पर प्रशासन से अनुमति लेने के आदेश के विरोध मे पूरे प्रदेश मे जेल भरो आन्दोलन…

राजनांदगांव प्रदेश सरकार व्दारा धरना प्रदर्शन।रैली पर प्रशासन से अनुमति लेने के आदेश के विरोध मे भारतीय जनता पाटी ने पूरे प्रदेश मे जेल भरो आन्दोलन चला रही है इसी कडी मे आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह के नेतृत्व मे राजनांदगांव शहर के इमाम चौक मे धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के जारी आदेश का विरोध जताया है ।

धरना प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नेता मौजूद थे । धरना प्रदर्शन के बाद बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता जूलूस की शक्ल मे कलेक्टर,का घेराव करने निकले।प्रदर्शन कारीयो ने काले कानून को वापस लो के नारेबाजे लगाते अम्बेडकर पहुचे जहां पर पुलिस ने जूलूस को रोकने बेरीकेट्स,लगाये गये थे ।इस दौरान प्रदर्शन कारीयो और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई ।इसके बाद हजारो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी गिरफ्तारी दी है प्रशासन ने प्यारे लाल स्कूल को अस्थायी जेल बनाया गया था ।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने कहा कि प्रदेश सरकार साठे तीन साल मे भय खाने लगी है ।जिस कारण से सामाजिक धार्मिक जूलूस धरना प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति लेने आदेश जारी किया है ।

जेल भरो आन्दोलन के तहत हजारो भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने अपनी गिरफ्तारी दी है ।