back to top

राजनांदगांव : डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ का नाम एवं स्वरूप रहेगा यथावत…

डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ को शासन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत शामिल करने हेतु भेजा गया प्रस्ताव
राजनांदगांव 23 मई 2022। डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ का नाम एवं स्वरूप यथावत रहेगा। डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ को शासन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत शामिल करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

Advertisements

जिसके अंतर्गत यह स्कूल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित होगा, लेकिन स्कूल का नाम एवं स्वरूप यथावत रहेगा। स्कूल का गौरवमयी इतिहास एवं स्वरूप बना रहेगा। डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला में अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन-अध्यापन का कार्य किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page