back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ वन मंडल में ईमारती काष्ठ की हुई रिकॉर्ड नीलामी…

राजनांदगांव 24 मई 2022। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग खैरागढ़ वन मंडल के द्वारा अछोली स्थित काष्ठागार में रिकॉर्ड ईमारती तथा जलाऊ काष्ठ की नीलामी सोमवार को सम्पन्न की गई। इस नीलामी में कुल 779.706 घन मीटर काष्ठ की नीलामी की गयी, जिसका अपसेट मूल्य रूपए 3 करोड़ 58 लाख था। इस नीलामी से छत्तीसगढ़ शासन को विक्रय मूल्य रूपए 4 करोड़ 66 लाख का राजस्व प्राप्त होगा। नीलामी में 100 से अधिक के्रताओं ने भाग लिया, जिसमें से 76 सफल क्रेता रहे।

Advertisements

अछोली स्थित काष्ठागार में हुई इस नीलामी में के्रताओं के बीच परस्पर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिसके चलते अपसेट मूल्य से 52.65 प्रतिशत ऊपर जाकर यह नीलामी संपन्न हुई। नीलामी में एक करोड़ 14 लाख 48 हजार 725 रूपए सत्यंकार की राशि के तौर पर प्राप्त हुए। वन मंडल अधिकारी खैरागढ़ नीलामी अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी खैरागढ़ सहायक नीलामी अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी डोंगरगढ़ सत्यंकार अधिकारी के तौर पर तथा परिक्षेत्र अधिकारीगण, सर्किल अधिकारी एवं बीट अधिकारी सहायकों के तौर पर नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए काष्ठागार के नीलामी हाल में उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page