back to top

राजनांदगांव : जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तहसीलों में भी की गई बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना…

FILE PHOTO

राजनांदगांव 24 मई 2022। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के परिपालन में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 11 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर आगामी बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत शाखा श्रीमती सरस्वती बंजारे (मोबाईल नंबर 91310-15171) को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष एक जून 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक 24 घंटे चालू रहेगा। यहां का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन समय में भू-अभिलेख शाखा के दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी बाढ़ या प्राकृतिक आपदा की सूचना दी जा सकती है।

Advertisements

आदेश के अनुसार जिले की सभी तहसील कार्यालयों में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तहसील कार्यालय खैरागढ़ के बाढ़ नियंत्रण (दूरभाष क्रमांक 07820-234230) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू (मोबाईल नंबर 99074-19970), तहसील कार्यालय छुईखदान के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07743-263503) के प्रभारी अधिकारी  तहसीलदार छुईखदान श्रीमती नेहा विश्वकर्मा (मोबाईल नंबर 98555-01402, 97535-01402), तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07823-232244) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार डोंगरगढ़ राजू पटेल (मोबाईल नंबर 70001-87387), तहसील कार्यालय राजनांदगांव के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07744-225403) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार राजनांदगांव प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (मोबाईल नंबर 91650-51326), तहसील कार्यालय डोंगरगांव के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07745-271756, 07745-296147) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार डोंगरगांव कोमल सिंह ध्रुव (मोबाईल नंबर 79746-48397), तहसील कार्यालय छुरिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07745-264400) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार छुरिया श्रीमती टोप्पो (मोबाईल नंबर 88895-45668) एवं नायब तहसीलदार बीएल ब्रम्हे (मोबाईल नंबर 73894-24822), तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07747-248100) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अंबागढ़ चौकी सुश्री प्रीति लारोकर (मोबाईल नंबर 94076-73835), तहसील कार्यालय मोहला के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07747-249280) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मोहला अम्बर गुप्ता (मोबाईल नंबर 87707-77701), तहसील कार्यालय मानपुर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07746-298682) के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मानपुर मनोज कुमार रावटे (मोबाईल नंबर 94790-95587) तथा तहसील कार्यालय गंडई के बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष क्रमांक 07743-263503) के नायब तहसीलदार गंडई रामदीन वर्मा (मोबाईल नंबर 9993247851) को बनाए गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page