राजनांदगांव : NCC के ब्रिगेडियर में 38 वी छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन का किया आकस्मिक निरीक्षण…

राजनांदगांव। एनसीसी के ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने 38वी छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन कृष्णा विहार का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया राज्य में कुल 16 यूनिट है। वहीं 38वी बटालियन प्रदेश की सबसे बड़ी बटालियन है। यहां करीब 3500 एनसीसी कैडेट है। उन्होंने अफसरों से एनसीसी के प्रशिक्षण और गतविधियों की जानकारी ली है।

उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के एनसीसी कैडेटो द्वारा की जा रही गतिविधियों का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे है। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया साथ ही प्रशिक्षण का जाएजा लेकर अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण करीब दो साल तक एनसीसी की गतिविधियां भी थम सी गई थी। अब बच्चों को और बेहतर ढंग से ट्रेनिंग देने प्लानिंग की जा जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समय भी राज्य में कैडेटों को बेहतर ढंग से ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें एनसीसी अधिकारियों ने भी अपनी बेहतर भूमिका निभाई है। अब अपना स्तर और बढ़ाना है एनसीसी कैडेटों को आगे लाने बेहतर प्रयास किया जाएगा। उन्हें एक बेहतर अनुशासित नागरिक बनाया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण से नौकरी और रोजगार पाने में उन्हें मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान जिले के एनसीसी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कैडेटे उपस्थित थे। एनसीसी अफसरों ने उन्हें विगत एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

0 एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित

एनसीसी कैडेटों में कोई कमी नही है प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर में कैंप एवं अन्य स्पर्धा में यहां के कैडेटों ने बेहतर उपलब्धि हासिल की है। एनसीसी की छात्राओं ने भी बेहतर प्रशिक्षण लिया एवं एनसीसी का गौरव बढ़ाया है। अब हम ऐसा प्रशिक्षण देंगे कि माता पिता भी अपने बच्चों को एनसीसी लेने खुशी से तैयार होंगे। ब्रिगेडियर आशीष दास ने बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेटों को बेहतर प्रशिक्षण एवं उनकी हालही की उपलब्धि के लिए मैडल लगा कर सम्मानित भी किया।

0 एनसीसी कैडेट लेंगे फायरिंग प्रशिक्षण

ब्रिगेडयर आशीष दास ने बताया कि एनसीसी के कुछ कैडेट इंटर ग्रूप फायरिंग स्पर्धा में भाग लेने जबलुपर रवाना होंगे कुछ बच्चे अगले कैंप में शामिल हाेंगे। यहां के बच्चे दूसरे राज्यों में होने वाले कैंप के माध्यम से अपनी दूसरे राज्यों से तुलना करेंगे। एडवांस लीडरशीप कैंप में बच्चों को भेजा जाएगा। लोकल स्तर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने निर्देशित किया गया है। राज्य और जिले के एनसीसी कैडेटों काे बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनका भविष्य भी बेहतर हो सके।