
राजनांदगांव 30 मई। छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पुनिशित निर्देश 2013 एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नया रायपुर के आदेश दिनांक 22 मई 2021 के परिपालन में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित छानबिन समिति की अनुशंसानुसार दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्यों को तीन वर्ष की परीक्षा अवधी तथा नियत स्टायपंेड पर इस निकाय में स्वीकृत सेटअप में सहायक ग्र्रेड-3 एवं सफाई दरोगा के सीधी भर्ती के रिक्त पद पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 1900 (वेतन पुनरीक्षित नियम 2017 अनुसार मैट्रिक्स लेबल-4) में शर्तो के अधीन श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर ध.प. स्व. श्री लल्लू सिंह ठाकुर को सहायक ग्र्रेड-3 एवं श्री कमलेश कुमार स्व श्रीमती लता रामटेके को सफाई दरोगा के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी।
जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री श्री सतीश मसीह, मधुकर वंजारी,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, श्रीमती दुलारी बाई साहू,राजेश गुप्ता चम्पू, गणेश पवार, पार्षद श्री ऋषि शास्त्री, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे,समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि बिमारी, दुर्घटना के कारण असमय निधन पर कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के आश्रितो को शासन नियमों के तहत अनुकम्पा नियुक्ति देने का प्रावधान है। प्रावधानों के तहत श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर एवं श्री कमलेश कुमार को उनके परिजन के आकस्मिक निधन उपरांत आज अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जा रहा है।
मैं अपेक्षा करती हूॅ कि दो कर्मचारी अपने परिजन के आदर्शो पर चलकर निष्ठापूर्वक इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी ने भी सभी विभागों को नियम में शिथिलता प्रदान करते हुये आदेशित किये है कि अपने अपने विभाग के दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अतिशीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूॅ।









































