
राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा जब आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे इस समय आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का खाने का समय हो गया था। कलेक्टर ने अपने हाथ से आंगनबाड़ी केंद्र में बने भोजन को बच्चों को परोस कर पालक की तरह उन्हें दुलार और अपना स्नेह दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









































