
राजनांदगांव – लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंड्री अटल आवास निवासी रुखसाना बेगम पति वसीम शेख की 16 वर्षीय बेटी घर के लिए पानी भरने के लिए निकली थी लेकिन 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी वापस नहीं लौटी, आस पास तलासने के बाद भी उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला जिसके बाद परिजन लालबाग थाने पहुंच कर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया पहले उनको 24 घंटे बाद आने कहा गया जिसके बाद परिजन पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है को जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है लेकिन अस्पष्ट होने के कारण व्यक्ति का पता नही चल पा रहा है।
उक्त वारदात पर जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समसूल आलम थाने पहुंच कर जल्द से जल्द इसकी जांच करने की मांग किया।
पुलिस मर्म कायम कर वारदात की विवेचना कर रही है।









































