
राजनांदगांव – 10 वी और 12वी बोर्ड के पूरक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज से शुरू हुआ जो की 16 जुलाई तक चलेगा जिसके अंतर्गत जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में पूरक आए थे उन्हें एक और अवसर प्राप्त हुआ है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के अंतर्गत 10वीं और 12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं आज चार जुलाई से प्रारंभ हो रही हैं। जिले में इन परीक्षाओं के लिए कुल 15 केन्द्र बनाए गए हैं। दसवीं की परीक्षाएं 4 जुलाई से 12 जुलाई तक एवं 12वीं की परीक्षाएं 4 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेंगी। विगत 30 जून को समन्वय केन्द्र स्टेट हाई स्कूल से प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया था।
पहले दिन आज चार जुलाई सोमवार को दोनों कक्षाओं के हिंदी विषय की परीक्षा पूर्ण किया गया। राजनांदगांव ब्लाक में कुल तीन केन्द्र के रूप में स्टेट हाई स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल और बल्देव प्रसाद मिश्र उ. मा. शाला को बनाया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परीक्षा प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना है,
9.05 बजे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया तथा 9.10 बजे प्रश्न पत्र का वितरण किया गया जिसके पश्चात 9.15 बजे से उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखना प्रारंभ किया गया जिसके बाद ठीक 12.15 बजे तक समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को ले लिया गया।











































