back to top

राजनांदगांव : अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत…

राजनांदगांव – दबका मोड़ के पास सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ है हादसे में जीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।घटना सोमवार रात करीब 8:20 की बताई जा रही है । खैरागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम का मोड़ पर हुए हादसे में घायलों की राजनांदगांव से लौट रही मेडिकल टीम ने मदद की।

Advertisements

अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल लाए और उनका उपचार किया। पुलिस ने बताया कि छुईखदान के लंझियाटोला निवासी 42 वर्षीय विद्यानंद बंजारे (नागपुर )अपने साले ठेलकाडीह निवासी जलींधर के देशलहरे के साथ खैरागढ़ आए थे ।दोनों यहां से रात करीब 8:00 बजे जाने के लिए निकले लेकिन दबका मोड़ के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया । हादसे में विद्यानंद का सिर कुचलने की वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जलीधर बुरी तरह घायल हो गया है । घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page