back to top

राजनांदगांव : ग्राम सरखेड़ा में कार्यकर्ताओं से इंद्र शाह मंडावी ने किया मुलाकात, विधायक के कार्य प्रणाली से खुश होकर सरखेड़ा के 80 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश….

-माध्यमिक शाला में अनुपस्थित शिक्षक के ऊपर कार्रवाई का दिया निर्देश

Advertisements

-माध्यमिक शाला में शिक्षक की कमी पर तुरंत शिक्षक व्यवस्था हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को दिया निर्देश, ग्रामीणों ने खुशी

राजनांदगांव – औंधी सेक्टर के ग्राम सरखेड़ा में विधायक मोहला मानपुर एवं संसदीय सचिव छ. ग. शासन इंद्र शाह मंडावी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के समस्या को ध्यान से सुना एवं निराकरण भी किया। विधायक ने छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं विकास कार्यों का लाभ लेने कहा साथ ही औंधी में तहसील घोषणा को औंधी वासियों के लिए विकास का महत्वपूर्ण घटक बताया।

ग्रामीणों के शिकायत पर माध्यमिक शाला सरखेड़ा में अनुपस्थित शिक्षक के ऊपर कार्रवाई का निर्देश दिया। इंद्र शाह मंडावी के कार्यप्रणाली एवं भूपेश सरकार के विकास योजनाओं से खुश होकर 80 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के रीति नीति में रहने का निर्णय लिया। जिसमे गणपत आर्य, यशवंत आर्य, कीर्तन कोठरी, परदेशी राम, ओमलाल आर्य, गोकुल, कुशल, मकुंद, लक्ष्मण, नीलकंठ, युवराज, आत्माराम, दुकालू, पुखराज, जानू बाई, कुम्हारिन बाई, रेवती, केशो बाई, तोरनिया, उमा बाई, लता, मीना, उत्तर, भगवंतीन, बुसंतीन, दरबारी, राजनेद्र, सराज, कुंभराज, जगत, ललित, तुका, गरीब, सरवन, नरोत्तम, शिवोरासाद, अमित, गिरधर, गैंडलाल, राजेंद्र, जीवन, चेतन, तुला, डिकेशावर, गिरधारी, अनिल, चुनू, सुदामा, उमेश, पीतांबर, रामप्रसाद, भुवन, कश्यप, नवेदन, भोलेश्वर, सोभित, पुनीत, जानकी, शारदा, पोषण, सरवन, जागेश, महाजन, दौलत, गायत्रू, नारद, अखिलेश, अभय, जयलाल, पवन दयालु, कार्तिक, फूलसिंह, परदु, गजेंद्र, तुका, विजय, लोचन, टुमन, तरण ने पार्टी ज्वाइन किया।

इस अवसर पर दिनेश शाह मंडावी जनपद अध्यक्ष मानपुर, रामकेवल विश्वकर्मा विधायक प्रतिनिधि, लच्छू सांवले, घसिया नाग, वेडकुंवर वाल्को, अभिमन्यु मंडावी जनपद सदस्य, पंडित कोसमा, हरिशंकर मिश्र, हेमंत मिंज, प्रकाश गवर्न, उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page